Karni Times
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 | सुखा पड़ा तो सरकार करेगी मदद | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana अरे वाह भाई वाह ! सरकार ऐसे दे रही 4% ब्याज दर से 3 लाख तक लोन, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी Khadya Suraksha Yojana 2024 Form | खाद्य सुरक्षा योजना में जारी हुई बड़ी अपडेट, जोड़े अपना नाम जन सूचना पोर्टल राजस्थान बेरोजगारी भत्ता देखे | Jan Soochna Portal Rajasthan 2024 Free Laptop Yojana MP 2024 |10th-12th पास सभी मेघावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे फ्री लैपटॉप , जानिए आवदेन एवम् पात्रता यहां से..
Home / Sarkari Yojana / पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 | PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 | PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check

पोस्ट - 02 September 2024 | अपडेट - 30 July 2026
| Author: Vijay Singh Rathore
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 | PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check
संक्षेप में
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 की पूरी और अपडेटेड जानकारी इस पोस्ट में दी गई है, जिसमें 23वीं किस्त की ताज़ा जानकारी भी शामिल है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पात्रता की सभी शर्तों के साथ-साथ नए Farmer ID (AgriStack) नियम की भी सटीक जानकारी आपके लिए उपलब्ध है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए विस्तार से इस लेख में आपकों योजना के विषय में समझाया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 | पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसमे भारत के किसान वर्ग को आर्थिक मदद के तौर पर 6000/- की धनराशी तीन किस्तों में प्रतिवर्ष किसान के खातों में सीधे भेज दी जाती है। देश भर के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही PM Kisan Yojana का शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से हुआ था।

हाल ही में सरकार ने 20 जून 2026 को इस योजना की 23वीं किस्त जारी की है, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे ₹18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। आज के इस अपडेटेड लेख में हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के विषय में विस्तृत चर्चा करेंगे की इस योजना का लाभ किसान कैसे ले सकते है, नया Farmer ID नियम क्या है, और अपनी आर्थिक स्थिति को और कैसे मजबूत कर सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 Overview

पीएम किसान सम्मान निधि योजना विवरण
संगठन का नामभारत सरकार
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
घोषणाकर्ताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना शुरुआत वर्ष24 फरवरी 2019
लाभ6000/- प्रतिवर्ष (2000/- की 3 किस्तों में)
बजट 2026-2760,000 करोड़ रूपये
वर्तमान किस्त23वीं किस्त (20 जून 2026)
लाभार्थी9.44 करोड़+ भारतीय किसान नागरिक
श्रेणीSarkari Yojana
ऑनलाइन पोर्टलhttps://pmkisan.gov.in/
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ गरीब किसान आसानी से प्राप्त कर सकते है, PM Kisan Yojana का मूल उदेश्य ही है की भारत के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाये।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 क्या है?

PM Kisan Yojana को भारत की केंद्रीय सरकार ने 24 फरवरी 2019 को इस उद्देश्य से लागू किया था, की जिन किसानों के पास जमीन कम है और आय का स्रोत भी नहीं है उन किसानों की आर्थिक मदद कर उनको सुदृढ़ किया जा सके। पीएम किसान योजना के तहत भारत सरकार किसानों को तीन बराबर किस्तों में 6000₹ प्रतिवर्ष उनके खातों में भेजती है।

भारत सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपए मंजूर किए है, जो प्रतिवर्ष किसानों को मदद के रूप में मिलेंगे। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर किसानों की पहचान कर उनको लाभ देती है।

PM Kisan किस्त लिस्ट 2026 – अब तक कौनसी किस्त कब जारी हुई

बहुत से किसान भाई यह जानना चाहते है की पीएम किसान योजना की पिछली किस्तें कब-कब जारी हुई और अगली किस्त कब आएगी। नीचे दी गई टेबल में हाल की सभी किस्तों की तारीख और जानकारी दी गई है:-

किस्तजारी होने की तारीखस्थान
20वीं किस्त2 अगस्त 2025वाराणसी, उत्तर प्रदेश
21वीं किस्त19 नवंबर 2025कोयंबटूर, तमिलनाडु
22वीं किस्त13 मार्च 2026गुवाहाटी, असम
23वीं किस्त20 जून 2026तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल
24वीं किस्त (संभावित)अक्टूबर 2026 (अनुमानित)आधिकारिक घोषणा बाकी

पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर साल में तीन बार — फरवरी-मार्च, जून-जुलाई और अक्टूबर-नवंबर के महीनों में जारी की जाती है। अगली यानी 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी सरकार द्वारा घोषित नहीं हुई है, इसलिए किसान भाई नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे।

Farmer ID (AgriStack) अनिवार्य — राजस्थान सहित 14 राज्यों के किसान ध्यान दें

वर्ष 2026 में पीएम किसान योजना से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब नए पंजीकरण के लिए AgriStack और Digital Agriculture Mission के तहत यूनिक Farmer ID अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम फिलहाल आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश — इन 14 राज्यों में लागू है। यानी राजस्थान के किसान भाइयों को नए पंजीकरण या रिकॉर्ड अपडेट के लिए अपना Farmer ID जरूर बनवाना होगा, वरना अगली किस्त में देरी हो सकती है।

  • Farmer ID के लिए राजस्थान में अपने नजदीकी पटवारी, कृषि विभाग कार्यालय या CSC सेंटर से संपर्क करे।
  • जिन किसानों का Aadhaar-linked मोबाइल नंबर नहीं है, वे PM KISAN GoI मोबाइल ऐप में Face Authentication के जरिए भी eKYC पूरी कर सकते है।
  • Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding दोनों “YES” दिखनी चाहिए, तभी अगली किस्त समय पर आपके खाते में आएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करे? How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

भारत के सभी किसान नागरिक पीएम किसान योजना के लाभार्थ हेतु आवेदन कर सकते है। योजना का आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करके प्राप्त कर सकते है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेने के लिए हमारे द्वारा सुझाए गई निर्देशों को सही से जरूर समझे और उन तरीकों का अच्छे से पीछा करते जाइए और योजना का फायदा उठाइए:-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आवेदन कर्ता को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • PM Kisan Yojana के होम पेज पर आपको FARMERS CORNER नाम के ऑप्शन के नीचे New Farmer Registration नाम से आइकन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर Click कर देना है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 | पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करे?
  • उपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद New Farmer Registration का form खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल भरनी होगी, और आपके आधार कार्ड वाला मोबाइल न. भी डालना होगा। इसके बाद अपना राज्य चयन करे और फॉर्म की स्क्रीन पर दिया Captcha भरे और Get OTP बटन पर समिट कर दे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?
  • समिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक OTP आएगा, उसे स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ऑप्शन पर भरकर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले ले, ताकि भविष्य में जरूरत के वक्त वह काम आ सके।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेने के इच्छुक किसान भाई ऑफलाइन भी इस योजना में पंजीकरण करवा सकते है, ऑफलाइन पंजीकरण करवाने के लिए नीचे सुझाए उपाय अपनाए:-

  • योजना में पंजीकरण करने हेतु किसान को अपने गांव के पटवारी, राजस्व अधिकारी या ग्राम पंचायत में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
  • पीएम किसान योजना में आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) में जाकर निर्धारित भुगतान करके भी अपना पंजीकरण करवा सकते है।

PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check 2026

पीएम किसान योजना में आपने पंजीकरण करवा रखा है, और आपको भी अपनी अगली क़िस्त का इंतजार है तो आप सही स्थान पर आये हो। आपको अपनी क़िस्त को देखने के लिए Beneficiary list को Check करना होगा, Beneficiary लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया नीचे इस प्रकार बताई गई है:-

  • आपको अपना Beneficiary Status Check करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट के Home पेज पर जाना होगा।
  • अधिकारिक पोर्टल के Home पेज पर आपको “Know Your Status” नाम से एक विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर Click करना है।
PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check
  • Know Your Status” वाले विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज पर एक Form दिखाई देगा, जिसमे आपको अपना “Registration No” भरना होगा एवं स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा को भरकर “Get OTP” वाले बटन पर Click करना।
PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check online
  • इस तरह आप पीएम किसान योजना 2026 में अपनी स्थिति और आगामी किस्त को आसानी से चेक कर सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेने के लिए किसान के पास कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए (सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज)।
  • किसान के नाम पर जमीन के कागज होने जरूरी है।
  • जमीन खाताधारक के नाम से आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • सरकारी पहचान पत्र जैसे, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या अन्य सरकारी आईडी होना जरूरी है।
  • किसान के बैंक की पासबुक (Aadhaar-linked)।
  • जमीन खाताधारक के पते का सबूत।
  • किसान के खेत की जानकारी जैसे, साइज और आकार।
  • 14 राज्यों (राजस्थान सहित) के किसानों के लिए Farmer ID (AgriStack)।
  • किसान का मोबाइल नंबर
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ

पीएम किसान निधि योजना भारत के किसानों को आर्थिक सुदृढ़ करने हेतु शुरू की गई थी, नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु PM Kisan Yojana के लाभ है:-

  • प्रधानमंत्री किसान योजना से किसानों से जुड़ा सभी तरह का रिकॉर्ड आज आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीकृत है, इस कारण आज पंजीकरण और सरकारी फंड ट्रांसफर को आसान बना दिया है।
  • PM Kisan Yojana में किसानों को चुनने की प्रक्रिया में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं है।
  • इस योजना के शुरू होने के बाद से ही प्रत्यक्ष धन हस्तांतरण में बड़ी सरलता प्राप्त हुई है।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से छोटे किसानों की आर्थिक मदद से उनके जीवन में खुशियां आई है।
  • योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यंत सरल होने के कारण आज करोड़ों किसानों को इससे सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana { Helpline Number }

PM-KISAN Help Desk
PM-Kisan Helpline No: 011-24300606, 155261

पीएम किसान योजना में किसी भी तरह की मदद हेतु आधिकारिक वेबसाइट के Contact Page को जरूर देखे।

FAQ’s – पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2026 से जुड़े सवाल-जवाब

पीएम किसान सम्मान निधि योजना आधार कार्ड से कैसे चेक करे?

आधार कार्ड से पीएम किसान योजना को जानने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के होम पेज पर जाये और वहां मौजूद Beneficiary List के विकल्प को ओपन करे। इसके बाद जरुरी आप्शन को भर दे एवं Get Report के बटन को दबाकर अपनी रिपोर्ट को चेक कर सकते है।

PM Kisan Yojana कब शुरू हुई थी?

भारत सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद करने हेतु 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में eKYC कैसे करे?

PM Kisan Yojana में eKYC करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के होम पेज पर FARMERS CORNER आप्शन में सबसे पहला आइकॉन e-KYC दिखाई देगा, आपको इसपर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक न्यू विंडो ओपन होगी जिसमे एक फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में अपना आधार कार्ड No. डालना होगा, इसके बाद आपको एक नया पेज खुलेगा जिसमे दिखाई दे रहे सभी विकल्पों को भरकर आप eKYC कर सकते है।

पीएम किसान ₹ 2000 कैसे चेक करें?

आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना 2026 की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करके “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करके पूरा Form भरना होगा, इससे आप योजना में अपनी क़िस्त की स्थिति को चेक कर सकते है।

PM Kisan की 23वीं किस्त कब जारी हुई?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से जारी की गई थी, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,880 करोड़ रुपये का लाभ मिला।

Farmer ID (AgriStack) क्या है और यह किसे बनवाना जरूरी है?

Farmer ID एक यूनिक पहचान संख्या है जो AgriStack और Digital Agriculture Mission के तहत बनाई जाती है। यह राजस्थान सहित 14 राज्यों के किसानों के लिए नए पंजीकरण और eKYC के लिए अनिवार्य कर दी गई है, जिसे नजदीकी पटवारी या CSC सेंटर से बनवाया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram
Vijay Singh Rathore Avatar
लेखक के बारे में

By Vijay Singh Rathore

मैं Karni Admin, Karni Times Network का Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैंने MA तक की पढ़ाई की है । मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है।

Advertisement 300x250
होम ताज़ा ख़बरें WhatsApp Shorts