Karni Times
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 | सुखा पड़ा तो सरकार करेगी मदद | Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana अरे वाह भाई वाह ! सरकार ऐसे दे रही 4% ब्याज दर से 3 लाख तक लोन, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी Khadya Suraksha Yojana 2024 Form | खाद्य सुरक्षा योजना में जारी हुई बड़ी अपडेट, जोड़े अपना नाम जन सूचना पोर्टल राजस्थान बेरोजगारी भत्ता देखे | Jan Soochna Portal Rajasthan 2024 Free Laptop Yojana MP 2024 |10th-12th पास सभी मेघावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे फ्री लैपटॉप , जानिए आवदेन एवम् पात्रता यहां से..
Home / Sarkari Yojana / Chief Minister Ladli Behna Yojana 2026: लाड़ली बहना योजना की किस्त ₹1500, स्टेटस चेक करें

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2026: लाड़ली बहना योजना की किस्त ₹1500, स्टेटस चेक करें

पोस्ट - 23 June 2024 | अपडेट - 30 July 2026
| Author: Vijay Singh Rathore
Chief Minister Ladli Behna Yojana 2026: लाड़ली बहना योजना की किस्त ₹1500, स्टेटस चेक करें

संक्षेप में
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को जारी हो चुकी है, अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए (सालाना 18,000 रुपए) मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026 में पात्रता, e-KYC और पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
इस पोस्ट में आवेदन, पात्रता, e-KYC और किस्त की स्थिति जानने का हर स्टेप विस्तार से बताया गया है।

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2026 Updates | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की एक अहम योजना है, जिसे 5 मार्च 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सबल प्रदान करने हेतु शुरू किया था। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस योजना को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं और हर महीने समय पर किस्त जारी कर रहे हैं।

शुरुआत में महिलाओं को 1000₹ प्रतिमाह मिलते थे, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अब 1500₹ प्रतिमाह कर दिया गया है, यानी अब मध्यप्रदेश की महिलाओं को प्रतिवर्ष 18,000₹ की आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, e-KYC, पेमेंट स्टेटस और योजना से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, इसलिए हमारे इस लेख को पूरा और ध्यान पूर्वक पढ़ें।

Chief Minister Ladli Behna Yojana MP Overview (2026 अपडेट)

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की महिला, लडकियां और विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता के तौर पर अब 1500 रूपए प्रतिमाह दे रही है। जुलाई 2026 में योजना की 38वीं किस्त जारी हो चुकी है, जिससे प्रदेश की जनता में ख़ुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना विवरण (जुलाई 2026)
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाड़ली बहना योजना
योजना शुरू करने वालेपूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (5 मार्च 2023)
वर्तमान मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव
वर्तमान मासिक राशि1500/- (पहले 1000/- थी)
सालाना सहायता18,000/-
अब तक जारी किस्तें38वीं किस्त (12 जुलाई 2026)
लाभार्थी संख्यालगभग 1.25 करोड़ महिलाएं
लाभार्थीमध्यप्रदेश की महिला, लडकियां और विधवा महिलाएं
श्रेणीSarkari Yojana
ऑनलाइन पोर्टलhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/
नया आवेदन (2026)फिलहाल बंद, e-KYC अनिवार्य

अपडेट: ऊपर दिया गया वादा अब आंशिक रूप से पूरा हो चुका है — राशि 1000 रुपए से बढ़कर अब 1500 रुपए प्रतिमाह हो चुकी है, और सरकार आने वाले वर्षों में इसे 3000 रुपए तक ले जाने की बात कह रही है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश क्या है?

Chief Minister Ladli Behna Yojana इस बहुचर्चित योजना की आज हर कोई सराहना कर रहा है, क्योंकि इससे मध्यप्रदेश की जरूरतमंद महिलाओ को आर्थिक सबलता प्राप्त हुई है। लाडली बहना योजना का शुभारम्भ मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने 05 मार्च 2023 को किया था, और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसे आगे बढ़ा रहे हैं। लाड़ली बहन योजना में मध्यप्रदेश की महिलओं को प्रतिमाह 1500/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900/- रूपए प्रतिमाह की राशि इस योजना के तहत दी जाती है, क्योंकि पेंशन की राशि इसमें समायोजित (adjust) कर दी जाती है।

मध्यप्रदेश की सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बन प्रदान करने हेतु इस योजना को शुरू किया है, जो आज गरीब, विधवा और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कब आई?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई 2026 को भिंड जिले के लहार से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की, जिसमें प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में एक साथ 1,875 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इससे पहले 37वीं किस्त 14 जून 2026 को सागर जिले से जारी की गई थी, जिसमें 1,835 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे।

योजना के नियम के अनुसार सरकार आमतौर पर हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच किस्त की राशि जारी करती है। जून 2023 से जुलाई 2026 तक कुल 38 किस्तें नियमित रूप से जारी हो चुकी हैं। अगली (39वीं) किस्त की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित होते ही यहां अपडेट कर दी जाएगी, इसलिए इस पेज को बुकमार्क कर लें।

लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” (Application & Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP डालें।
  • वेरिफाई होते ही आपकी किस्त, पेमेंट डेट और स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • अगर आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी याद नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर या ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय से मदद ली जा सकती है।

लाड़ली बहना योजना e-KYC कैसे करें?

2026 में सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है — बिना e-KYC के किस्त रुक सकती है। e-KYC पूरी करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) या नजदीकी CSC/ग्राम पंचायत केंद्र पर जाएं।
  • अपनी समग्र आईडी और आधार नंबर दर्ज करके प्रोफाइल में लॉगिन करें।
  • प्रोफाइल अपडेट सेक्शन में “e-KYC करें” विकल्प चुनें।
  • आधार OTP या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) वेरिफिकेशन के जरिए e-KYC पूरी करें।
  • यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक (DBT enabled) हो, वरना पैसा खाते में नहीं आएगा।
Chief Minister Ladli Behna Yojana 2026 Updates | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना , मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रता क्या है?

  • लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश में आवेदन हेतू आपका मध्यप्रदेश का स्थाई नागरिक होना सबसे जरुरी है।
  • आवेदन करने वाली महिला का विवाहित होना जरुरी है, इसमें तलाक़शुदा और विधवा महिलायें भी लाभ ले सकती है।
  • योजना में 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती है (2026 में भी यही आयु सीमा लागू है)।
  • प्रदेश की सभी गरीब एवं मध्यमवर्गीय महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • आवेदन करने वाली बहन की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से कम होनी जरुरी है।
  • सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और आशा बहन जी भी इस योजना की पात्र होंगी।
  • प्रदेश की सभी जाति वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • 2026 में e-KYC पूरी होना और बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की अपात्रता

  • जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित आय 2 लाख 50 हजार से अधिक हो वह महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
  • आवेदन कर्ता महिला के परिवार का कोई सदस्य अगर आयकरदाता है तो वह महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य अगर केंद्र सरकार या राज्य सरकार के किसी भी पद पर हो या फिर पेंशन प्राप्त कर रहा हो तब महिला इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं करती है।
  • अगर आवेदन करने वाली महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि हो तब वह आवेदन नहीं कर सकती है।
  • अगर आपके परिवार के नाम पर कोई चौपहिया वाहन पंजीकृत है तो लाड़ली बहन योजना मध्यप्रदेश की पात्रता में नहीं आते है।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य भूतपूर्व या वर्तमान में सांसद या विधायक है तो आप Ladli Bahna Yojana का लाभ नहीं ले सकते है।

Chief Minister Ladli Bahna Yojana में आवेदन के जरुरी दस्तावेज

  • लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड चाहिए।
  • बैंक पासबुक चाहिए (आधार से लिंक/सीडेड होनी जरुरी है)।
  • आवेदक के परिवार और स्वयं की समग्र आईडी चाहिए।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए

Ladli Behna Yojana Online Apply 2026 — नया रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

2026 में लाड़ली बहना योजना में नया आवेदन (New Registration) फिलहाल आधिकारिक रूप से बंद है और सरकार ने अभी तक नई विंडो खोलने की तारीख घोषित नहीं की है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी, इसकी सूचना cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर दी जाएगी। तब तक आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रखते हुए अपने दस्तावेज तैयार रख सकती हैं:-

  • अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक (सीडेड) जरूर करा लें, यह सबसे जरूरी शर्त है।
  • समग्र आईडी में अपनी सभी जानकारी अपडेट रखें और e-KYC पूरी करवा लें।
  • रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने पर ग्राम पंचायत कार्यालय या शिविर में जाकर वहां के अधिकारीयों से संपर्क करें, वह आपको एक फॉर्म देंगे उसको ध्यान पूर्वक पूरा भरें।
  • फॉर्म को पूरा भरकर नजदीकी शिविर में जाकर अधिकारियों से अपना फार्म और पूरे दस्तावेज चेक करवाएं।
  • शिविर का अधिकारी आपके फॉर्म को पूरा चेक करके लाडली बहन योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर प्रविष्ट कर देगा और आपकी e-KYC भी पूर्ण हो जायेगी।
  • पहले से आवेदन कर चुकी और लिस्ट में नाम न आने पर पोर्टल के “Application Status” सेक्शन में जाकर रिजेक्शन का कारण देखें और अगली विंडो में दोबारा आवेदन करें।

इन सभी बिंदुओं को सही से करते हुए आप अपना आवेदन लाड़ली बहना योजना के तहत कर सकती हैं, इसके बाद आपको हर महीने अपने खाते में 1500 रुपए की धनराशि आना शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का ऑफिशल पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर

» Helpline No- 0755-2700800»Official Website
» जॉइन व्हाट्सएप ग्रुप» जॉइन टेलीग्राम चैनल

FAQ’s About Chief Minister Ladli Behna Yojana

लाडली बहना की किस्त कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त चेक करने के सबसे पहले आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in के Home पेज पर जाना होगा, अब आपको वहां पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नाम से एक विकल्प दिखाई देगा आपको इसपर Click करके अपनी किस्त की स्थिति का पता कर सकते है।

लाड़ली बहना योजना में अभी कितने रुपए मिलते हैं?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शुरुआत में 1000 रुपए प्रतिमाह मिलते थे, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रतिमाह (18,000 रुपए सालाना) कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त महिलाओं को 900 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं।

लाडली बहना योजना की किस्त कब आएगी?

योजना के नियम अनुसार सरकार आमतौर पर हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच किस्त जारी करती है। जुलाई 2026 में 38वीं किस्त 12 जुलाई को जारी हो चुकी है, अगली किस्त की तारीख अगस्त महीने में इसी अवधि में जारी होने की संभावना है।

लाड़ली बहना योजना e-KYC कैसे करें?

Chief Minister Ladli Behna Yojana में e-KYC करने के लिए आपको समग्र आईडी की अधिकारिक वेबसाइट (samagra.gov.in) पर जाकर अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करना होगा, और प्रोफाइल अपडेट वाले विकल्प में e-KYC करने का विकल्प चुनकर आधार OTP या बायोमेट्रिक से इसे पूरा करना होगा। 2026 से e-KYC अनिवार्य कर दी गई है।

लाड़ली बहना योजना में नया रजिस्ट्रेशन 2026 में कब खुलेगा?

2026 में अभी नया रजिस्ट्रेशन बंद है और सरकार ने नई विंडो की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। जैसे ही विंडो खुलेगी, इसकी जानकारी cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर दी जाएगी।

योजना से जुड़ी खबरों को जानना के लिए – Yes / No

शेयर करें: WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram
Vijay Singh Rathore Avatar
लेखक के बारे में

By Vijay Singh Rathore

मैं Karni Admin, Karni Times Network का Founder हूँ। Education की बात करूँ तो मैंने MA तक की पढ़ाई की है । मुझे नयी नयी Technology से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों को सिखाने में बड़ा मज़ा आता है।

Advertisement 300x250
होम ताज़ा ख़बरें WhatsApp Shorts